बरेली: बकाया बिल वसूली को अभियान तेज, कुतुबखाना और सुभाषनगर इलाके में काटे दो हजार कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच करीब 2 माह से बिजली निगम का बकाया बिल वसूली का अभियान ठप है। पिछले दिनों लखनऊ मुख्यालय से आई मुख्य अभियंता की एक टीम ने समीक्षा बैठक में बकाया बिल वसूली न होने पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद अब मुख्य अभियंता तारिक मतीन …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संकट के बीच करीब 2 माह से बिजली निगम का बकाया बिल वसूली का अभियान ठप है। पिछले दिनों लखनऊ मुख्यालय से आई मुख्य अभियंता की एक टीम ने समीक्षा बैठक में बकाया बिल वसूली न होने पर अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद अब मुख्य अभियंता तारिक मतीन के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक में बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। कुतुबखाना और सुभाषनगर उपकेंद्र में अभियान चलाकर बकाया बिल जमा न करने पर दो हजार कनेक्शन काट दिए।

अधिकारियों के निर्देश पर 1 माह से अधिक वाले बकायेदारों का कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। जिसको लेकर शनिवार को सुभाषनगर उपकेंद्र पर बकाया बिजली बिल उपभोक्तओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवर अभियंता मंजीत सिंह ने बताया कि 5 हजार से अधिक बिजली के 1244 बकाएदारों के कनेक्शन व 106 उपभोक्ताओं की केबिल काटी गई।

इसी तरह कुतुबखाना उपकेंद्र के उप खंड अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि आलमगिरीगंज, मलूकपुर, आजमनगर, कुंवरपुर, बिहारीपुर, किशोर बाजार, कुतुबखाना, रोडवेज, बड़ा बाजार समेत अन्य इलाकों में 5 हजार से अधिक वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बकाया बिल वसूली अभियान के तहत 500 कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि बिजली निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार