पीलीभीत: कार की टक्कर से साइकिल सवार दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, न्यूरिया (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी महेश कुमार और गांव का ही वीरपाल एक ही साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। पीछे-पीछे दूसरी साइकिल से महेश का भाई रामचंद्र व लालाराम भी आ रहे थे। सुबह पौने आठ बजे रामजानकी पेट्रोल पंप के पास पीलीभीत से आ रही मारुति के …

अमृत विचार, न्यूरिया (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी महेश कुमार और गांव का ही वीरपाल एक ही साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। पीछे-पीछे दूसरी साइकिल से महेश का भाई रामचंद्र व लालाराम भी आ रहे थे। सुबह पौने आठ बजे रामजानकी पेट्रोल पंप के पास पीलीभीत से आ रही मारुति के चालक ने महेश कुमार की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे महेश व वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से आ रहे महेश के भाई रामचंद्र व लालाराम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से भाग गया। किसी तरह एंबुलेंस से दोनों घायलों को लेकर उसका भाई जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया और दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए।

मौके पर पहुंची घटना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मृतक के भाई रामचंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इधर, दोनों घरों में मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार