कुमाऊं में नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बढ़ रहा कोविड बायो मेडिकल वेस्ट, रोजाना सात कुंतल से भी ज्यादा कचरा
नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से निपटने के बाद अस्पतालों में कोविड बायो मेडिकल वेस्ट बढ़ता ही जा रहा है। नैनीताल जिला बायो मेडिकल वेस्ट करने में पहाड़ के सभी जिलों से आगे है। यहां कोविड बायो मेडिकल वेस्ट रोजाना सात कुंतल से भी ज्यादा हो रहा है। बायो मेडिकल वेस्ट कचरे की प्रमुख …
नरेन्द्र देव सिंह, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से निपटने के बाद अस्पतालों में कोविड बायो मेडिकल वेस्ट बढ़ता ही जा रहा है। नैनीताल जिला बायो मेडिकल वेस्ट करने में पहाड़ के सभी जिलों से आगे है। यहां कोविड बायो मेडिकल वेस्ट रोजाना सात कुंतल से भी ज्यादा हो रहा है।
बायो मेडिकल वेस्ट कचरे की प्रमुख समस्या है। इस वेस्ट के अलग से निस्तारण करने की योजना धरातल पर चल रही है। इधर, कोविड बायो मेडिकल वेस्ट का अगर सही तरह से निस्तारण नहीं किया जाए तो संक्रमण फैलने का डर रहता है। जहां तक कोविड के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट की बात है तो नैनीताल जनपद में प्रतिदिन छह कुंतल से भी ज्यादा कोविड बायो मेडिकल वेस्ट हो रहा है। जबकि बाकी अन्य जनपद जहां पर कोविड बायो मेडिकल वेस्ट होता है।
वह नैनीताल जनपद के मुकाबले दूर तक भी नहीं ठहरते है। आलम यह है कि कुमाऊं के कुल कोविड बायो मेडिकल वेस्ट भी कहीं ज्यादा कोविड बायो मेडिकल वेस्ट इस जिले में होता है। हालांकि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि कुमाऊं का कोविड केयर का सबसे बड़ा केंद्र सुशीला तिवारी अस्पताल को बनाया गया है। यहां पर सबसे ज्यादा कोविड मरीज भर्ती रहते हैं।
10 से 14 जून तक बायो मेडिकल वेस्ट करने वाले जनपदों का विवरण
जनपद, औसत प्रतिदिन कोविड बायो मेडिकल वेस्ट
नैनीताल, 700 किलो
अल्मोड़ा, 42.12 किलो
पिथौरागढ़, 1.62 किलो
चंपावत, 0.2 किलो
बागेश्वर, 0.2 किलो
कोविड की दूसरी लहर में 75 हजार से ज्यादा हुआ है बायो मेडिकल वेस्ट
कोविड की दूसरी लहर में बायो मेडिकल वेस्ट बढ़ गया है। अनुमान है कि नैनीताल जनपद से पिछले तीन माह में करीब 75 हजार कुंटल बायो मेडिकल वेस्ट निकल चुका है। अब इस कचरे को सही तरह से निस्तारण करना संबधित विभाग के सामने चुनौती बनता जा रहा है।
नैनीताल जनपद में कोविड अस्पताल की वजह से कोविड बायो मेडिकल वेस्ट ज्यादा होता है। इसके सही तरीके से निस्तारण करवाया जाता है।
– डाॅ. रश्मि पंत, अपर स्वास्थ्य अधिकारी, नैनीताल जनपद
