हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे पेयजल मंत्री ने क्यों लगाई जल संस्थान के ईई को फटकार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कठघरिया में जल संकट और अधिकारी की हीलाहवाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान के ईई को फटकार लगाते हुए एक माह के भीतर नलकूल लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारी को दी गई डेडलाइन में आपूर्ति शुरू करने को कहा। रविवार को पेयजल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कठघरिया में जल संकट और अधिकारी की हीलाहवाली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान के ईई को फटकार लगाते हुए एक माह के भीतर नलकूल लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारी को दी गई डेडलाइन में आपूर्ति शुरू करने को कहा।

रविवार को पेयजल मंत्री हल्द्वानी दौरे पर थे। इस बीच भाजपा नेता सुरेश तिवारी के नेतृत्व में कठघरिया के क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर मंत्री से मुलाकात की। बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बजूनिया हल्दू में नलकूप और ओवरहेड टैंक स्वीकृत है। पहले भूमि के चयन में अड़चन आ रही थी। अब क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता नवीन चंद्र सुयाल ने नलकूप के लिए अपनी भूमि दान कर दी है। जल संस्थान ने भृमि का सर्वे भी कर लिया है, लेकिन नलकूप स्थापना के लिए अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।

क्षेत्रवासियों का पक्ष जानने के बाद मंत्री ने मौके पर ही जल संस्थान के ईई बीके श्रीवास्तव को फोन मिलाया। उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी नलकूप न लगने पर कड़ी नाराजगी जताई। ईई को फटकारते हुए एक माह के भीतर किसी भी हाल में नलकूप से आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री से मिलने वालों में ग्राम प्रधान मनीष आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य अक्षय सुयाल, मोहित जोशी, मनोज पांडे, यमुना प्रसाद जोशी आदि थे।

15 सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग
क्षेत्र के लोग पिछले 15 सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के बजूनिया हल्दू, नंदपुर, घुनी नंबर एक और रामड़ी आदि क्षेत्रों के सैकड़ों परिवारों के सामने रोजाना पेयजल का बंदोबस्त करने की चुनौती रहती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से नलकूप लगाने की मांग करते आ रहे है। अब पेयजल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्हें जल्द पेयजल संकट से राहत की उम्मीद जगी है। नलकूल लगने के बाद क्षेत्र के दो हजार से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

संबंधित समाचार