आज का राशिफल | 21 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन बेहद शुभ रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से लाभ प्राप्त होगा। वृष आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। …

मेष

नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन बेहद शुभ रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से लाभ प्राप्त होगा।

वृष

आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहे इसका ध्यान रखें। आज आपको दौड़धूप काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार में सब लोग एक साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। मन में बहुत सारे सवाल रहेंगे।

मिथुन

कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके प्रति नकारात्मक भाव रख सकता है। आज आपको काफी गुस्सा आ सकता है। बच्चों को डांटने के बजाय प्रेम से कोई बात समझायें।

कर्क

यात्रा से आपको काफी अच्छा मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पेट में कब्ज की समस्या होने की आशंका है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियन्त्रण बनाए रखें। मनोरञ्जन और फिल्मों आदि में आप काफी रुचि ले सकते हैं।

सिंह

मित्रों की सहायता से व्यापार में लाभ हो सकता है। आप जिस कार्य के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसे पूरा कर सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ आपको काम करना चाहिए। अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इसका आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

कन्या

दवाइयों और स्वास्थ्य आदि को लेकर लापरवाही न करें। आपकी सलाह लोगों के लिये काफी सहायक रहने वाली है। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। ऑफिस में आपका दिन सामान्य रहेगा।

तुला

शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जायेंगे। आपके अपने लक्ष्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपका पूर्ण प्रभाव रहेगा। सन्तान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। करियर को लेकर सावधान रहें।

वृिश्चक

आप काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे। बिजनेस पार्टनर्स पर आँख मूंदकर ज्यादा भरोसा न करें। दूसरों पर आपको अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिये। घरेलू समस्याओं को दूसरों के सामने व्यक्त न करें। लोग इसका मज़ाक बना सकते हैं। तेज सिरदर्द हो सकता है।

धनु

आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। ज्यादातर मामलों के लिये आज दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है।

मकर

कारोबार की जटिल समस्या भी आज हल हो सकती है। दोपहर तक कुछ सोच-विचार में रहेंगे। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कुंभ

कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न और उत्साह से भरपूर रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य कम हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुये लोगों की आय बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान शब्द चयन में सावधानी रखें।

मीन

विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों से आहत हो सकते हैं। सबके प्रति सौम्य और सहज व्यवहार रखें। यदि आप शॉपिंग करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बारिश में भींगने से बचें।