हरदाेई: जीआरपी सिपाही की कार ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/हरदोई, अमृत विचार। जीआरपी पुलिसकर्मी एक अधेड़ को अपने साथ घास छिलवाने के लिए ले गया। इसी बीच कार ने अधेड़ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अधेड़ को घर भेज दिया गया। लेकिन शाम को अधेड़ की मौत हो गई। सोमवार को रेलवे …

कछौना/हरदोई, अमृत विचार। जीआरपी पुलिसकर्मी एक अधेड़ को अपने साथ घास छिलवाने के लिए ले गया। इसी बीच कार ने अधेड़ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद अधेड़ को घर भेज दिया गया। लेकिन शाम को अधेड़ की मौत हो गई।

सोमवार को रेलवे गंज निवासी छत्रपाल पुत्र भगवान दीन को बालामऊ जीआरपी में तैनात कांस्टेबल अखिलेश व रजनीश उपरोक्त अधेड़ को बैरक की घास छीलने के लिए बुलाकर ले गए। कार की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया। शाम लगभग चार बजे उसकी मौत हो गयी।

म्रतक के भतीजे रजनीश ने बताया कि जब उसे पता चला तो वह बैरक के पास गया। जहां उसके ताऊ बेहोश पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए और उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर ले जाने को कहा। घर आने पर ताऊ की मौत हो गयी। रजनीश ने बताया कि जीआरपी के दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

चौकी प्रभारी बालामऊ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कार की टक्कर नहीं हुई है। वह गिर गया जिससे उसे चोटें आई थी। कोतवाली कछौना के वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मंगलवार को भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार