बाराबंकी: परिवार के खिलाफ की शादी, परिजनों ने लड़की का सिर मुंडवाया
फतेहपुर-बाराबंकी, अमृत विचार। गांव में अलग समुदाय के प्रेमी युवगल ने गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर रविवार की सुबह प्रेम विवाह कर लिया। विवाह होने के पश्चात दोनों गांव में ही बने जर्जर सचिव आवास में रहने के लिए चले गए। सोमवार की सुबह युवती के परिवार के लोग उसे जबरन घर उठा ले …
फतेहपुर-बाराबंकी, अमृत विचार। गांव में अलग समुदाय के प्रेमी युवगल ने गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर रविवार की सुबह प्रेम विवाह कर लिया। विवाह होने के पश्चात दोनों गांव में ही बने जर्जर सचिव आवास में रहने के लिए चले गए। सोमवार की सुबह युवती के परिवार के लोग उसे जबरन घर उठा ले गए और सभी ने मिलकर युवती का सिर मुडवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती युवक के साथ तीन लोेगों को थाने ले आई है।
मामला थाना क्षेत्र फतेहपुर अंतर्गत के एक गांव निवासी अलग समुदाय के युवक व युवती में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के माता पिता न होने के कारण वह अपनी दादी के यहां रहती थी। वही युवक भी माता पिता न होने के चलते वह गांव में जर्जर पडे सचिव आवास पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। दोनों के बालिग होने के कारण मंगलवार की सुबह गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल पर नव युगल प्रेमियों ने विवाह कर लिया।
विवाह होने के बाद युवती अपने प्रेमि पति के साथ जहां वह रहता था वहा चली गई। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों व रिश्तेदारों को हुई। आक्रोशित परिजनों ने युवती को जबरन युवक के घर से सोमवार की सुबह उठा ले गए। ग्रामीणों में यह चर्चा है कि युवती का घर ले जाकर काफी मारा पीटा और उसके सिर के बाल मुडवा दिए। इसकी सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने युवती के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेने के पश्चात युवती की तहरीर पर आठ लोगों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों में यह भी बात कही कि युवती का सिर मुडवाने के बाद एक विषेष समुदाय की बस्ती में युवती को घुमाया गया। ग्रामीणों का कहना था यदि विवाह से परिवार के लोगों को दिक्कत थी तो आपस में बैठकर वार्ता कर लेनी चाहिए थी, युवती का सिर नहीं मुडवाना था। यह महिलाओं के सम्मान को झकझोर देने वाली घटना है।
