बरेली: बच्चों को जुलाई में मिलनी शुरू हो जाएंगी किताबें
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के केसों में लगातार कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। ऑनलाइन क्लास तो चलाई जा रही है लेकिन बच्चों के पास संसाधनों के अभाव से कई बच्चे ऑनलाइन क्लास में भाग नहीं ले पार रहें है। बच्चों के पास नए सत्र की किताबें न होने …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के केसों में लगातार कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। ऑनलाइन क्लास तो चलाई जा रही है लेकिन बच्चों के पास संसाधनों के अभाव से कई बच्चे ऑनलाइन क्लास में भाग नहीं ले पार रहें है।
बच्चों के पास नए सत्र की किताबें न होने के कारण उन्हें और दिक्कत हो रही थी। सोमवार को किताबें बरेली गोदाम में पहुंचनी शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले डीएम साहब कमेटी बनाएंगे। कमेटी के सदस्य किताबों का सत्यापन करेंगें। उसके बाद किताबों का वितरण किया जाएगा। शिक्षा अधिकारी उम्मीद जता रहें है की जुलाई के पहले सप्ताह से किताबें बच्चों को वितरित होना शुरू हो जाएंगी।
