पवन सिंह के नया गाना कुंआरा वाला डीपी ने मचाया धमाल, लूटा फैंस का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना कुंआरा वाला डीपी रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। पवन सिंह का नया गाना कुंवार वाला डीपी’ रिलीज हो गया है। इस गाने को पवन सिंह ने अंकिता सिंह के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह का यह गाना यूट्यूब चैनल शुभ …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना कुंआरा वाला डीपी रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। पवन सिंह का नया गाना कुंवार वाला डीपी’ रिलीज हो गया है। इस गाने को पवन सिंह ने अंकिता सिंह के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह का यह गाना यूट्यूब चैनल शुभ लाभ से रिलीज हुआ है जो वायरल हो गया है।

पवन ने अपने इस गाने के लिए सबका आभार जताते हुए इसे और वायरल करने की अपील की है। पवन ने कहा कि आपके प्यार और आशीर्वाद से गाना आगे बढ़ रहा है। यह बेहद मनोरंजक गाना है, यदि आपने अभी तक तो जरूर सुन लीजिए, बहुत मजा आएगा। गौरतलब है कि पवन सिंह का गाना ‘कुंवार वाला डीपी’ का लीरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने तैयार किया है। संगीत प्रियांशु सिंह का है।

संबंधित समाचार