रुद्रपुर: आम, लीची और अमरूद की बिक्री से उद्यान विभाग को 21 लाख का मुनाफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गर्मी और बरसात के मिश्रित मौसम में आम, लीची और अमरूद जैसे फलों से स्थानीय बाजार सजने लगे हैं। जिले के तीन ब्लॉकों में आम, लीची और अमरूद की बागवानी की जा रही है, जिससे जिला उद्यान विभाग को करीब 21 लाख रुपए की कमाई का अनुमान है। गर्मियों की शुरुआत से …

रुद्रपुर, अमृत विचार। गर्मी और बरसात के मिश्रित मौसम में आम, लीची और अमरूद जैसे फलों से स्थानीय बाजार सजने लगे हैं। जिले के तीन ब्लॉकों में आम, लीची और अमरूद की बागवानी की जा रही है, जिससे जिला उद्यान विभाग को करीब 21 लाख रुपए की कमाई का अनुमान है।

गर्मियों की शुरुआत से ही बाजार में आम की आमद शुरू हो गयी थी और फलों के राजा की बिक्री जोरों पर है। बता दें कि अप्रैल की शुरआत से ही बाजार में लीची की बिक्री भी शुरू हो जाती है। क्षेत्रीय बागों से बरसात के समय में अमरूद भी बाजार में आने लगते हैं। वर्तमान में जहां आम 10 रुपए प्रति किलो से लेकर 120 रूपये प्रति किलो के दामों पर बिक रहे है तो वहीं लीची 80 से 100 रुपए प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही हैं। जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र तिवारी के मुताबिक जिले में काशीपुर, रुद्रपुर और सितारगंज के बागों से इस वर्ष 21 लाख रुपये के करीब की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। इनमें रुद्रपुर को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में तीनों फलों के बाग हैं। बताया कि रुद्रपुर में आम और अमरुद के ही बगीचे हैं।

संबंधित समाचार