बाजपुर: मालिक ने सामान न लाने पर फटकार क्या लगायी नौकर ने दूध में दे दिया जहर
बाजपुर, अमृत विचार। मालिक ने खाने का सामान नहीं लाने पर डांटा तो कर्मचारी ने दूध में जहर देकर मालिक की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने मैनेजर की तरफ से दी गई नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। किशन सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह ने तहरीर में कहा है कि …
बाजपुर, अमृत विचार। मालिक ने खाने का सामान नहीं लाने पर डांटा तो कर्मचारी ने दूध में जहर देकर मालिक की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने मैनेजर की तरफ से दी गई नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
किशन सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह ने तहरीर में कहा है कि वह ग्राम टांडा अमीचंद स्थित सरदार जसविंदर सिंह गिल के फार्म हाउस मेें बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 19 जून को फार्म हाउस स्वामी ने अपने नौकर गांव के ही अशोक पुत्र प्रेम को खाने का सामान नहीं लाने पर डांटा दिया था।
आरोप है कि इससे गुस्साए अशोक ने मालिक जसविंदर सिंह पुत्र पुत्र चरण सिंह को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे जसविंदर सिंह की हालत खराब हो गई और उन्हें गंभीर हालत में कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 307, 228 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी थी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपित अशोक को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
