हल्द्वानी: यूपी और उत्तराखंड के बीच कोरोना ने खींची खाई, परिवहन निगम के लिए बढ़ी मुश्किलें
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल की शुरुआत से ही रुके रोडवेज के पहिए अभी तक सरकारी निर्देशों के इंतजार में अप्रैल के अंतिम हफ्ते से खड़े हैं। यूपी जाने वाले और यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों को इसके चलते फजीहत झेलनी पड़ रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों प्रदेशों के बीच राजनैतिक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल की शुरुआत से ही रुके रोडवेज के पहिए अभी तक सरकारी निर्देशों के इंतजार में अप्रैल के अंतिम हफ्ते से खड़े हैं। यूपी जाने वाले और यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों को इसके चलते फजीहत झेलनी पड़ रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों प्रदेशों के बीच राजनैतिक सामंजस्य का अभाव है, जिस कारण परिवहन निगम को रोजाना लाखों का घाटा भी झेलना पड़ रहा है और यात्रियों को भी सवारी न होने की स्थिति में अन्य साधनों के जरिए यात्रा के लिए विवश होना पड़ रहा है। शासन द्वारा बसों में सौ फीसद यात्रियों के बैठाने के लिए तो कह दिया गया, लेकिन अन्य राज्यों में बस संचालन के संबध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
यूपी की 70 बसों पर लगा ब्रेक
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सामान्य दिनों में हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो से राज्यांर्तगत व बाहरी राज्यों में बसों के संचालन से रोजाना औसतन 25-30 लाख रुपए तक की आमदनी होती है, लेकिन वर्तमान दिनों में आमदनी का ग्राफ घट कर पांच लाख रुपए से भी नीचे आ गया है। यहां से यूपी, पंजाब, हरियाण, हिमांचल प्रदेश आदि राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। साथ ही अनुबंधित वॉल्वो बसों का संचालन भी इन दिनों ठप पड़ा है। ऐसे में यूपी व दिल्ली को जाने वाले यात्रियों को बॉर्डर से अन्य साधनों के भरोसे ही यात्रा करना पड़ रहा है।
बाहरी राज्यों में बसों का संचालन न होने से निगम में प्रतिदिन लाखों का घाटा हो रहा है। इस संबंध में मुख्यालय स्तर पर वार्ता की जल्द से जल्द बसों का संचालन सुचारू कराया जाएगा। संचालन न होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमल पपनै, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन बाहरी राज्यों के लिए शासन द्वारा अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उच्चधिकारियों द्वारा आदेश जारी होने पर बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
-यशपाल सिंह, मंडलीय प्रबंधक, संचालन, परिवहन निगम
