… तो क्या हल्द्वानी में कोरोना छुट्टी पर गया ?
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। … तो अब हल्द्वानी में कोरोना वायरस छुट्टी पर चला गया है, सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन वाकई अब कोरोना इन दिनों छुट्टी पर चला गया है। यह बात हम नहीं कह रहे, प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर …
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। … तो अब हल्द्वानी में कोरोना वायरस छुट्टी पर चला गया है, सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन वाकई अब कोरोना इन दिनों छुट्टी पर चला गया है। यह बात हम नहीं कह रहे, प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं।
पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो मालूम चलता है कि इन दिनों कोविड जांच के दौरान शहर में एक भी व्यक्ति पॉजीटिव नहीं पाया गया। यह राहत की खबर है कि कोविड-19 की दूसरी लहर अब बाय-बाय करने वाली है। मगर सावधानी और सतर्कता अभी भी बरतनी जरूरी है। वहीं तीसरी लहर के लिए भी अभी से तैयार रहना जरूरी है। आने वाली लहर के मुकाबले के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने भी अभी से कमर कस ली है और अगली चुनौतियों का सामना करने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
जिला प्रशासन ने कोविड कर्फ्यू में ढील मिलने पर सार्वजनिक स्थानों बैंकों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, तहसील, सरकारी दफ्तरों में काम से आए लोगों का सरप्राइज कोविड-19 टेस्ट करने का फैसला किया था। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बैंकों, तहसीलों, एलआईसी में सरप्राइज कोविड-19 टेस्ट किए। प्रतिदिन औसतन 250-300 लोगों के सरप्राइज कोविड-19 टेस्ट किए गए। इस तरह चार–पांच दिनों में तकरीबन एक हजार लोगों के सरप्राइज टेस्ट किए गए, लेकिन राहत भरी खबर यह है कि इनमें एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं निकला। इससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। नैनीताल जनपद में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
हमने कोविड कर्फ्यू की ढील में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकारी दफ्तरों, बैंकों में आए लोगों का सरप्राइज कोविड टेस्ट कर रहे हैं। अभी तक एक हजार लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया है इनमें सभी निगेटिव मिले हैं यह राहत भरी खबर है। लेकिन हम शासन से निर्धारित कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन करा रहे हैं।
– ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
