बरेली: लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, हो सकता था हादसा
फोटो-540-अलर्ट मिलने के बाद लोको पायलट ने रोकी ट्रेन फोटो-541 चलती ट्रेन के पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर भागता परिवार बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को जंक्शन पर बड़ा हादसा होने से बच गया। एक व्यक्ति ने अपने साथ-साथ पत्नी और बच्चे की जान भी जोखिम में डाल दी। ट्रेन पकड़ने के लिए यह शख्स दो …
फोटो-540-अलर्ट मिलने के बाद लोको पायलट ने रोकी ट्रेन
फोटो-541 चलती ट्रेन के पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर भागता परिवार
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को जंक्शन पर बड़ा हादसा होने से बच गया। एक व्यक्ति ने अपने साथ-साथ पत्नी और बच्चे की जान भी जोखिम में डाल दी। ट्रेन पकड़ने के लिए यह शख्स दो बार चलती ट्रेन के अंदर चढ़ा और उतरा। एक बार तो चलती ट्रेन में अकेले बच्चे को छोड़ दिया। हालांकि बाद में परिवार की जान खतरे में पड़ने से पहले ही मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल लोको पायलट और गार्ड को अलर्ट कर ट्रेन रुकवाई। ट्रेन के रुकने के बाद परिवार को उसमें चढ़ाकर रवाना किया गया।
दरअसल, मंगलवार को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम (05910) ट्रेन आठ मिनट देरी से 12:33 पर जंक्शन पहुंची। ट्रेन के रवाना होने का समय 12:30 था, मगर ट्रेन के देरी से पहुंचने पर महज तीन मिनट के स्टॉपेज के बाद 12:36 बजे ही उसे रवाना कर दिया गया। ट्रेन चलने के बाद उसमें चढ़ने से पति-पत्नी और उसके बच्चे ट्रेन में छूट गए।
बताया जा रहा है कि पति ने किसी तरह से बच्चे को चलती ट्रेन में चढ़ाया मगर उसकी पत्नी प्लेटफार्म पर ही रह गई। इसके बाद पति फिर से ट्रेन से उतरा और पत्नी को चढ़ाने लगा, मगर तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। जब उसे लगा कि अब वह ट्रेन नहीं पकड़ सकता तो वह दोबारा से ट्रेन में दौड़कर चढ़ा और बच्चे को साथ लेकर ट्रेन से कूद गया।
यह सब देख रहे रेलवे अधिकारियों ने तत्काल लोको पायलट और गार्ड को अलर्ट मैसेज भेज ट्रेन को रुकवाने के लिए कहा। ट्रेन के रुकने के बाद परिवार को उसमें चढ़ाकर दोबारा रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डिप्टी एसएस के कहने पर तत्काल ट्रेन रोकी गई। यदि ट्रेन को नहीं रुकवाया जाता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
