अयोध्या: सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के थाना महराजगंज इलाके में एक बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एसएचओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक महराजगंज थाना इलाके के रकौरा बाकरगंज के निवासी प्रमेन्द्र मिश्रा पुत्र अभिषेक मिश्रा अयोध्या में स्थित पराग …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के थाना महराजगंज इलाके में एक बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एसएचओ वीरेंद्र कुमार के मुताबिक महराजगंज थाना इलाके के रकौरा बाकरगंज के निवासी प्रमेन्द्र मिश्रा पुत्र अभिषेक मिश्रा अयोध्या में स्थित पराग मिल्क बार में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
बुधवार की सुबह आठ बजे वह अपने घर से बाइक से मिल्क बार में ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह आजमगढ़ फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित विल्वहरिघाट जाने वाले मोड़ के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।टक्कर में उनकी बाइक कार के नीचे आ गयी और प्रमेन्द्र मिश्रा बुरी तरह से घायल हो गये।
मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार के नीचे आई बाइक को कार पलट कर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पूरा सीएचसी ले गयी। जहां प्रमेन्द्र की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने उसे जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। एसएचओ ने बताया कि कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
