वेस्टइंडीज टीम पर दोहरी मार, दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद ICC ने दी सजा
सेंट लूसिया। वेस्टइंडीज पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उसके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के छह अंक काटे गए हैं। निर्धारित समयानुसार तीन ओवर कम फेंकने के चलते क्रेग ब्रैथवेट की टीम …
सेंट लूसिया। वेस्टइंडीज पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उसके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के छह अंक काटे गए हैं।
निर्धारित समयानुसार तीन ओवर कम फेंकने के चलते क्रेग ब्रैथवेट की टीम पर मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना लगाया है। न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघन से संबंधित आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ी अपनी 20 प्रतिशत मैच फीस खो देंगे अगर उनकी टीम मैच के प्रत्येक ओवर को आवंटित समय में फेंकने में विफल रहती है।
इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की खेलने की स्थिति के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार प्रत्येक ओवर शॉर्ट के लिए दंड के रूप में टीम के दो अंक काटे जाएंगे। नतीजतन वेस्ट इंडीज ने भी अपनी अंक तालिका से छह चैंपियनशिप अंक गंवाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 174 रन पर लुढ़क जाने के बावजूद लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज और तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज टीम को दूसरी पारी में 165 रन पर समेटकर और मैच 158 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 149 रन की बढ़त हासिल की थी जो आखिरी में निर्णायक साबित हुई।
