अल्मोड़ा: शराब पीकर बैंक में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के कुछ दूरी पर स्थित कोसी स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में एक नशेड़ी शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। जिसके बाद उसने बैंक में जमकर हंगामा काटा। परेशान होकर शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के कुछ दूरी पर स्थित कोसी स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में एक नशेड़ी शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। जिसके बाद उसने बैंक में जमकर हंगामा काटा। परेशान होकर शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
कोसी स्थित सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ने थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र बिष्ट को बताया कि एक व्यक्ति शराब पीकर बैंक शाखा के अंदर घुस आया है और वहां अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। जिस पर थानाध्यक्ष ने तत्काल मौके पर पुलिस टीम को भेजा।
पुलिस टीम ने शराब के नशे में धुत श्याम दत्त पांडे पुत्र देवीदत्त निवासी ग्राम भनरगांव को हिरासत में ले लिया और मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
