World Test Cricket Final: वर्ल्ड चैंपियन बनी कीवी टीम, इतिहास बनाने से चूका भारत
साउथम्पटन। न्यूजीलैंड ने साउथैंप्टन के द रोज बाउल में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया था, …
साउथम्पटन। न्यूजीलैंड ने साउथैंप्टन के द रोज बाउल में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
NEW ZEALAND ARE THE INAUGURAL ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP WINNERS ?#WTC21 Final | #INDvNZ | @BLACKCAPS pic.twitter.com/HMIaYI32Az
— ICC (@ICC) June 23, 2021
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 89 गेंदो में आठ चौको की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। वहीं रॉस टेलर ने 100 गेंदो में छह चौको के साथ नाबाद 47 रनों की पारी खेली। इससे पहले गेंदबाजी में टिम साउथी ने चार और ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए, और भारत को महज़ 170 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
Significant dates! ✍? #WTC21 #BACKTHEBLACKCAPS pic.twitter.com/kjwxzqfOTX
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 23, 2021
दूसरी पारी में सिर्फ 170 रनों पर ऑलआउट हो गई थी भारतीय टीम
पहली पारी में 32 रनों से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उन्होंने 88 गेंदो की अपनी पारी में छह चौके लगाए। इसके अलावा रोहित ने 30, शुभमन गिल ने आठ, कोहली ने 15, पुजारा ने 13, रविंद्र जडेजा ने 16, अश्विन ने सात और शमी ने 13 रन बनाए। वहीं इशांत शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में टिम साउथी ने 48 रन देकर चार और ट्रेंट बोल्ट ने 39 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा काइल जैमीसन को दो और नील वैगनर को एक विकेट मिला।
THEY'VE DONE IT! Ross Taylor hits the winnings runs and the BLACKCAPS win the ICC World Test Championship FINAL by eight wickets over India at the Hampshire Bowl. New Zealand's ultimate duo do it in the ultimate Test! #WTC21 #BACKTHEBLACKCAPS pic.twitter.com/hUmEi3fB9v
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 23, 2021
न्यूजीलैंड ने हासिल की थी 32 रनों की बढ़त
भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 217 रन ही बना सकी थी। उसके लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 249 रन बना लिए थे। इस तरह उसने पहली पारी में 32 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 49 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाज़ी में काइल जैमीसन ने 31 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।
