रुद्रपुर: 12 साल की नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी
रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, खेड़ा निवासी अशरा की 12 वर्षी पुत्री अलीशा ने बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में ही प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया।
इसके बाद परिजनों ने अलीशा को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अलीशा को जिला अस्पताल पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया में पारिवारिक कलह के चलते मृतका ने फांसी लगाने का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
