उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने जारी किया Video, भाजपा सरकार से किया सवाल, कहा- मेरे साथ है या कुलदीप सेंगर के?
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर संग्राम छिड़ गया है। दरसअल सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने इस सीट से अध्यक्ष पद के लिए अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है. जिसके बाद माखी गैंगरेप की पीड़िता ने पार्टी और अरुण सिंह …
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर संग्राम छिड़ गया है। दरसअल सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने इस सीट से अध्यक्ष पद के लिए अरुण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है. जिसके बाद माखी गैंगरेप की पीड़िता ने पार्टी और अरुण सिंह पर सवाल खड़ा कर दिया है।
दरसअल रेप पीड़िता ने वीडियो जारी कर पूछा है कि भाजपा सरकार मेरे साथ है या दोषी कुलदीप सेंगर के साथ? भाजपा दोषियों को टिकट दे रही है। मेरे पिता की हत्या में अरुण सिंह नामजद है। जिससे मेरी जान को खतरा बना हुआ है, ऐसे लोगों को भाजपा टिकट दे रही है। साथ ही पीड़िता ने मांग की है कि मेरे दोषियों से भाजपा टिकट वापस ले, टिकट न दे।
पीड़िता ने वीडियो में कहा कि मेरे साथ हुए गैंगरेप और मेरे पापा की हत्या में भाजपा प्रत्याशी अरुण सिंह भी शामिल है। इन सब ने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया है। अभी भी सरकार दोषियों का साथ दे रही है। एक तरफ सरकार कहती है कि दोषियों को जेल भेजा जाए, वहीं दूसरी तरफ सरकार दोषियों को टिकट दे रही है। सरकार मेरे साथ अच्छा करने के साथ दोषियों के साथ भी दे रही है। बता दें बीजेपी जिला अध्यक्ष ने देर रात अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
