हल्द्वानी: जेठ ने बहू को मारा चाकू, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिठोरिया में मामूली बात पर हुए विवाद के बीच जेठ ने बहू पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। हमले के बाद आरोपी घर से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेसी पुरम विठौरिया नंबर दो निवासी गोकुला नंद जोशी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिठोरिया में मामूली बात पर हुए विवाद के बीच जेठ ने बहू पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। हमले के बाद आरोपी घर से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जेसी पुरम विठौरिया नंबर दो निवासी गोकुला नंद जोशी पुत्र स्व. भैरव दत्त जोशी ने अपने बड़े भाई जगदीश चंद्र जोशी के खिलाफ तहरीर दी है।

इस घर में दोनों भाईयों का परिवार रहता है। आरोप है कि बड़ा भाई अपने कमरे के आसपास बहुत गंदगी रखता है। इन दिनों उनकी बहन भी घर आई है। भांजी को देखने लड़के वाले उनके घर में आने वाले थे। इसलिए परिजन घर की साफ सफाई कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपने बड़े भाई जगदीश से भी अपने कमरे और आसपास साफ करने को कहा तो वह भड़क उठा। उसने भाई के साथ ही बहन और भांजी को भी पीट दिया।

पति को पिटता देख बीचबचाव को आई छोटे भाई की पत्नी भुवनेश्वरी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गले और सीने में वार लगे। एसओ सुशील कुमार ने बताया आरोपी जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार