हल्द्वानी: महिला को एक दिन में दो बार लगा टीका
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्यक्रम में बड़ी खामी सामने आई है। खालसा इंटर कॉलेज केंद्र में एक महिला को एक ही दिन में दो बार टीका लगाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि यह महिला गुरुवार दोपहर यहां टीका लगवाने पहुंची थी। उस समय टीकाकरण केंद्र में बिजली नहीं थी। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्यक्रम में बड़ी खामी सामने आई है। खालसा इंटर कॉलेज केंद्र में एक महिला को एक ही दिन में दो बार टीका लगाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि यह महिला गुरुवार दोपहर यहां टीका लगवाने पहुंची थी। उस समय टीकाकरण केंद्र में बिजली नहीं थी।
महिला को भी जानकारी नहीं थी कि टीका कितनी बार लगेगा। बताया गया कि एक बार टीका लगने के बाद वह पास ही जाकर बैठ गई। स्वास्थ्य कर्मी ने सोचा कि महिला को अभी टीका लगाया जाना है और कुछ देर बाद उसे दोबारा टीका लगा गया दिया। हकीकत सामने आने पर वहां हड़कंप मच गया और सब एक दूसरे की गलती बताने लगे। अपर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रश्मि पंत का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई जानकारी मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
