अयोध्या: तेज रफ्तार ट्रक ने दरोगा समेत चार को मारी टक्कर, व्यापारी की मौत
अयोध्या, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर चेंकिग कर रही पुलिस टीम को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दरोगा, सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी की शिनाख्त कराई जा रही है। रौनाही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे टोल प्लाजा तहसीनपुर के पास गुरुवार को …
अयोध्या, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर चेंकिग कर रही पुलिस टीम को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दरोगा, सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी की शिनाख्त कराई जा रही है।
रौनाही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे टोल प्लाजा तहसीनपुर के पास गुरुवार को रौनाही थाना के एसआई गजेंद्र खरवार और सिपाही उपेंद्र यादव चेकिंग कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे किनारे खड़े एक ट्रक को ठोक दिया। इससे चालक और एक अन्य घायल अवस्था में नीचे गिर गए। ट्रक के टक्कर से दारोगा और सिपाही घायल हो गये।
रौनाही पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिसमें व्यापारी की मौत हो गई। मृतक व्यापारी जिला हरदोई निवासी बताया जा रहा है। वहीं, सिपाही की हालत गम्भीर देखते हुये चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। जबकि बाकी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
