बरेली: उत्तराखंड और दिल्ली के लिए जल्द शुरू हो सकती हैं रोडवेज बसें
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बेकाबू होने के बाद अन्य प्रदेशों में यहां से रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद अब दिल्ली परिवहन के अधिकारियों ने आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बेकाबू होने के बाद अन्य प्रदेशों में यहां से रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद अब दिल्ली परिवहन के अधिकारियों ने आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली समेत अन्य राज्यों में स्थानीय रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे 15 हजार से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी प्रदेश में ही रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है।
कोरोना काल में रोडवेज बसों को दूसरे राज्यों में संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद गैर राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद दिल्ली और उत्तराखंड समेत अन्य रूट पर रोडवेज बसों के संचालन पर लगी रोक अब जल्द ही हटने वाली है। लखनऊ में परिवहन निगम के अधिकारियों ने बरेली रीजन से रूट मैप मांगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से इन रूटों पर बसों के संचालन की रिपोर्ट भेज दी गई है।
आरएम ने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों ने खुद ही आनंद विहार डिपो से बसें संचालित करने के लिए आमंत्रित किया है। बसों के संचालन से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली रीजन आरके त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के अलावा दूसरे राज्य में बसों का संचालन शुरू करने के लिए मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। आदेश मिलने के बाद जल्द ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
