हल्द्वानी: सिपाही की आत्महत्या मे‍ं नया मामला आया सामने, पिता ने बहू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी कार्यालय में तैनात सिपाही पुष्कर सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में तीन माह बाद नया मोड़ सामने आ गया है। जहां मृतक सिपाही के पिता ने बहू के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने  मुकदमादर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी कार्यालय में तैनात सिपाही पुष्कर सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में तीन माह बाद नया मोड़ सामने आ गया है। जहां मृतक सिपाही के पिता ने बहू के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने  मुकदमादर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतक सिपाही के पिता के अनुसार कमरे से मिली डायरी में उनके बेटे ने अपनी मौत के लिए पत्नी राधिका बिष्ट को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि सिपाही पुष्कर बिष्ट की शादी वर्ष 2010 में हल्द्वानी निवासी राधिका बिष्ट से हुई थी। सिपाही के पिता गोविन्द बिष्ट का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही बहू राधिका का व्यवहार बिगड़ने लगा वह कई-‌कई दिन बिना बताए घर से गायब हो जाती थी। कारण पूछने पर गाली-गलौज और अभद्रता करती रहती थी।

इस बात पर परिवार में अक्सर कलह रहती थी। जिसके चलते उनका बेटा मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार