काशीपुर: 370 यात्रियों से वसूला 2 लाख 70 हजार का जुर्माना
काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे की टीम ने रामनगर से बरेली सिटी रेल खंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा कर रहे 372 यात्रियों से 2 लाख 70 हजार का जुर्माना वसूला किया है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू के निर्देश …
काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे की टीम ने रामनगर से बरेली सिटी रेल खंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा कर रहे 372 यात्रियों से 2 लाख 70 हजार का जुर्माना वसूला किया है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू के निर्देश पर रामनगर-बरेली सिटी रेल खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रामनगर से लालकुंआ होते बरेली जाने वाली विशेष ट्रेनों में जांच की गई।
टीम ने एक-एक यात्रियों के टिकट जांचे। रेलवे टीम के पहुंचते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। टीम ने 372 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़ा। टीम ने बिना टिकट यात्रियों से 2 लाख 70 हजार 870 रूपये का जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) विलियम रिचर्ड, मथुरा छावनी के मुख्य टिकट निरीक्षक फखरुद्दीन अली, फतेहगढ मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीराम जीवन समेत 20 जांच कर्मी मौजूद रहे।
