पूनम दुबे संग बोले यश कुमार- ‘कमरिया हिले हिले’, नया गाना रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी स्टार यश कुमार और अभिनेत्री पूनम दुबे की फिल्म पारो का नया गाना ‘कमरिया हिले हिले’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले यूनिक एक्शन स्टार यश कुमार और सुपर हॉट अभिनेत्री पूनम दुबे का गाना ‘कमरिया हिले हिले’ रिलीज हो गया है। इस गाने …

मुंबई। भोजपुरी स्टार यश कुमार और अभिनेत्री पूनम दुबे की फिल्म पारो का नया गाना ‘कमरिया हिले हिले’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाले यूनिक एक्शन स्टार यश कुमार और सुपर हॉट अभिनेत्री पूनम दुबे का गाना ‘कमरिया हिले हिले’ रिलीज हो गया है। इस गाने को वेव ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।

इस गाने को लेकर यश कुमार ने कहा कि गाना ‘कमरिया हिले हिले’ हमारी फिल्म पारो का एक महत्वपूर्ण गाना है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब इसका यह गाना भी रिलीज हुआ, जो आपको बेहद पसंद आने वाले है। गाना फिल्म की तरह ही बेहद साफ़ सुथरा है। इसे आप किसी के भी साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

गाने में पूनम दुबे के साथ हमारी केमेस्ट्री भी आपको खूब पसंद आने वाली है। इसलिए आप सबों से अपील है कि आप हमारे गाने को प्यार और आशीर्वाद दें एवं इस गाने को भी मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल करवाएं। गौरतलब है कि ‘कमरिया हिले हिले’ गाने का लिरिक्स राइटर संदीप सजन है। सिंगर अलोक कुमार और अलका झा हैं।म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं और वीडियो डायरेक्टर नीलमणि सिंह हैं।

संबंधित समाचार