हल्द्वानी: कल नैनीताल जिले के दौरे पर आएंगे सीएम, मिलेगी 10 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत नैनीताल जिले का आज से भ्रमण करेंगे। इस दौरान हल्द्वानी वह करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। साथ ही रामनगर में भाजपा चिंतन शिविर में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी दी गईकि रविवार की सुबह सीएम 11 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से हैलीकॉप्टर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत नैनीताल जिले का आज से भ्रमण करेंगे। इस दौरान हल्द्वानी वह करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण करेंगे। साथ ही रामनगर में भाजपा चिंतन शिविर में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी दी गईकि रविवार की सुबह सीएम 11 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे गौलापार हैलीपेड पहुचेंगे, जहां से सीएम कार से 12.15 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे।सीएम सर्किट हाउस काठगोदाम में 12.15 बजे से 1.30 बजे तक विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। बताया कि इस दौरान सीएम 1139 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 9569 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
साथ ही नैनीताल जिले के अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम दिन में 2.10 बजे गौलापार हैलीपेड से प्रस्थान कर पीएनजी डिग्री कालेज मैदान रामनगर में 2.30 बजे पहुचेंगे। यहां से वह कार से रिवर व्यू रिजॉर्ट रामनगर (ढिकुली) में पहुंचेगे। सीएम रात्रि विश्राम रिवर व्यू रिजार्ट ढिकुली में ही करेंगे। सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे बीआरओ द्वारा निर्मित पुलों का रक्षा मंत्री की वर्चुवल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान सीएम भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 11 बजे से भाजपा पार्टी चिन्तन शिविर में प्रतिभाग करेंगे। 29 जून मंगलवार को भाजपा चिंतन शिविर में प्रतिभाग के उपरान्त अपराहन एक बजे रिवर व्यू रिजॉर्ट से कार प्रस्थान कर 1.15 बजे पीएनजी डिग्री कालेज रामनगर हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
