हल्द्वानी: डेंगू संक्रमण से बचाव को लेकर नगर निगम सतर्क, कीटनाशक का छिड़काव जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सीजन शुरू हो गया है। इस मौसम में मच्छर जनित डेंगू रोग से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा सुरक्षात्मक उपाए किए जा रहे हैं। नमी युक्त जगहों पर लार्वा की संभावना को देखते हुए छिड़काव कर उनको नष्ट किया जा रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सीजन शुरू हो गया है। इस मौसम में मच्छर जनित डेंगू रोग से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा सुरक्षात्मक उपाए किए जा रहे हैं। नमी युक्त जगहों पर लार्वा की संभावना को देखते हुए छिड़काव कर उनको नष्ट किया जा रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए सैनेटाइजेशन कार्य भी रोस्टर के मुताबिक किए जा रहे हैं।

शनिवार को बाजार क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया । विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के लिए समय समय पर सैनेटाइजर का छिड़काव कराया जाता है। इसके लिए टैक्टर टैंकरों के जरिए समूचे बाजार क्षेत्र में इसका छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही डेंगू रोग से बचाव के लिहाज से वार्ड वार फॉगिंग भी कराई जा रही है। उधर नमी युक्त जगहों पर लार्वा पनपने का खतरा भी बना रहता है। इनके नाश के लिए नमी वाली जगहों पर रासायनिक किटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कांडपाल ने बताया कि छिड़काव के लिए बकायदा रोस्टर तैयार किया गया है और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि सीजन भर यह छिड़काव लगातार कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार