लखीमपुर खीरी: नदी में पानी पीने गये वृद्ध को खींच ले गया मगरमच्छ
अमृत विचार, सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर बफरजोन की मझगईं रेंज के खैरीगड़ सरजू नदी पुल घाट पर पानी पीने गये एक वृद्ध को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। युवक का शव कुछ देर बाद घटना स्थल से सौ मीटर दूरी पर निबिया घाट के पास गामीणों ने बरामद किया। परिवार में कोहरमा मचग …
अमृत विचार, सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर बफरजोन की मझगईं रेंज के खैरीगड़ सरजू नदी पुल घाट पर पानी पीने गये एक वृद्ध को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। युवक का शव कुछ देर बाद घटना स्थल से सौ मीटर दूरी पर निबिया घाट के पास गामीणों ने बरामद किया। परिवार में कोहरमा मचग या। पुलिस व वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव भेड़ोरा के मजरा मशुरहा निवासी जमील (60) शनिवार को सुबह लगभग नौ बजे घर से सरजू नदी के पुल घाट के पास खेतों में काम करने गया था। उसकों प्यास लगी तो वह सरजू नदी के किनारे बैठ कर पानी पीने लगा। इसी बीच एक मगरमच्छ ने जमील पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। चीखने-चिल्लाने पर पडोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने हल्ला मचाया और कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। तब तक मगरमच्छ जमील को पानी के अंदर दूर तक खींच ले गया।
खबर इलाके में फैली तो बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए। ग्रामीणो ने नाव से काफी दूर निबिया घाट पर जमील को खोजा। करी ब100 मीटर दूर उसका शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग तथा पुलिस कर्मियों ने निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।
यह इलाका मगरमच्छ के प्रजनन का क्षेत्र है। ग्रामीणों को नदी किनारे आने में सतर्क रहना चाहिए। हालांकि ग्रामीणों की मुआवजे की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। -सुभाष कुमार,प्रभारी रेंजर
