सहारनपुर: चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार, 7 बाइक, दो देशी तमंचे व कारतूस बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक-नगर के निर्देशन में पुलिस अपराधियों की धड़-पकड़ अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान थाना चिलकाना के दो उप-निरीक्षको ने आज रविवार को चैकिंग के दौरान एक ऐसे बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को 7 बाइको, दो देशी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस …

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक-नगर के निर्देशन में पुलिस अपराधियों की धड़-पकड़ अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान थाना चिलकाना के दो उप-निरीक्षको ने आज रविवार को चैकिंग के दौरान एक ऐसे बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को 7 बाइको, दो देशी तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का काम बाइक की चोरी कर, उन्हें बेचना था।

आपको बता दें, कि थाना चिलकाना के उप-निरीक्षक मनोज कुमार तथा खूब सिंह ने अपनी पुलिस टीम के कांस्टेबल अमित कुमार, विजय कुमार, अरविंद कुमार, नीटू कुमार तथा रविन्द्र कुमार के साथ सुबह धौलाहेडी के जंगल-कच्चा पक्का पुल के पास वाहन चैकिंग में लगे थे, अचानक सामने से आ रहे, तीन बाइक सवारों ने जैसे ही पुलिस टीम को वाहन चैकिंग करते देखा, तो अपनी-अपनी बाइकें उल्टी दिशा में फिर दौड़ा दी, पुलिस टीम को भी मामला समझते देर नहीं लगा और पुलिस टीम ने इन तीनों बाइक सवारों का पीछा कर कुछ ही दूरी पर इनकी घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों वाहन‌ चोर गिरोह के शातिर सदस्य निकले। मोके से पुलिस को इनके कब्जे से दो चोरी की मोटर साइकिल, दो देशी तमंचे, चार‌ कारतूस मिले, तथा इनकी निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद कर की गई। पकड़े गये बाइक चोर जब्बार फेजान निवासी समभालका जूनारदार-थाना जनकपुरी, इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम दुमझेडा-थाना चिलकाना तथा मीर आलम पुत्र तालिब निवासी ग्राम सम्भालका जूनारदार-थाना जनकपुरी ने पुलिस को बताया, कि वह बाइक चोरीकर दूसरे प्रदेशों में ले जाकर बेच देते हैं। पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया। इस बाइक चोर गिरोह की जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ने दी।

संबंधित समाचार