काशीपुर: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के दो अलग-अलग मामलों में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी शमा परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 सितंबर 2006 को उसकी विवाह पतरामपुर रोड नई बस्ती निवासी मोहम्मद हसीब के साथ हुआ था। आरोप …

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के दो अलग-अलग मामलों में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी शमा परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 सितंबर 2006 को उसकी विवाह पतरामपुर रोड नई बस्ती निवासी मोहम्मद हसीब के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर एक बाइक और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे और पति ने उस पर वैश्यावृत्ति करने का दबाव भी बनाया।

विरोध करने पर झूठे इल्जाम लगाने व छोड़ देने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं पति ने जबरन अप्राकृतिक मैथुन भी किया। तंग आकर वह अपने मायके चली गई। 5 अप्रैल की देर रात ससुराली उसके मायके आ धमके और मांग दोहराकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मोहम्मद हसीब, जेठ हफीजुर्रहमान, जेठानी मुमताज उर्फ बब्बो, ननद सलमा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, मोहल्ला महेशपुरा निवासी शहनाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 मार्च 2018 को उसका विवाह ग्राम महाराजपुर तहसील स्वार जिला रामपुर यूपी निवासी इमरान के साथ हुआ था। विवाह में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, बावजूद इसके ससुराली खुश नहीं हुए और कम दहेज का उलाहना देकर दस लाख रुपये व कार की डिमांड करने लगे। मारपीट व गाली गलौज कर उसे परेशान किया जाने लगा।

आरोप है कि असमर्थता जताने पर 1 मार्च को दो वर्षीय बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। जिस पर वह मायके चली गई। 11 मार्च को ससुराल वाले मायके आकर गाली गलौच कर दहेज की मांग करने लगे। शोर सुनकर लोगों के एकत्र होने पर वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इमरान, ससुर नवाब जान, सास रहीसन, जेठ रिजवान, जेठानी नाजमा, देवर सुबहान अली, ननद फूल जहां व गुलाब जहां, ननदोई जमील अहमद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार