लखीमपुर खीरी: बिजली विभाग के एसडीओ को मारा थप्पड़, चलाई गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर में अपराधी किस तरह बेखौफ हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि काम का निरीक्षण करने गए बिजली विभाग के एसडीओ को एक शातिर अपराधी ने थप्पड़ जड़ दिया। एसडीओ हड़बड़ा गए इससी दौरान फेंट में लगा तमंचा निकाल लिया और गोली चला दी। गनीमत रही …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर में अपराधी किस तरह बेखौफ हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि काम का निरीक्षण करने गए बिजली विभाग के एसडीओ को एक शातिर अपराधी ने थप्पड़ जड़ दिया। एसडीओ हड़बड़ा गए इससी दौरान फेंट में लगा तमंचा निकाल लिया और गोली चला दी। गनीमत रही गोली पास से गुजर गई। इससे वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एसडीओ को सुरक्षा के लिए गनर दिया है।

एसडीओ सिटी अनुराग कुमार शर्मा ने बताया कि छाउछ पावर हाउस से निकल कर कलेक्ट्रेट बिजली घर लखीमपुर टाउन में बिजली लाइन आती है। इस लाइन पर दूरदर्शन के पास केबिन क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा था। रविवार को वह चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटते समय छाउछ पावर हाउस के निकट नहर पटरी पर खड़े तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।

इनमे शामिल एक युवक ने गालियां देते हुए कहा कि इधर से कहा जा रहे हो। इसके बाद युवक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। वह कुछ समझ पाते तभी छाउछ निवासी आदिल ने फेंट में लगा तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। गोली बगल से निकल गई। गोली चलने की आवाज पर नहर पटरी पर आ-जा रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

एसडीओ के शोर मचाने और गोली चलने की आवाज सुनकर बिजली कर्मचारी दौड़ पड़े। उन्हें देख तीनों हमलावर भाग गए। एसडीओ अनुराग कुमार शर्मा कई अन्य एसडीओ और जेई के साथ सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे और सीओ अरविंद कुमार वर्मा को तहरीर दी। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने और हमलावरों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।

सीओ ने बताया कि घटना में शामिल आदिल शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली सदर में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने आदिल को नामजद कर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसडीओ अनुराग कुमार शर्मा की तहरीर पर 307 ,504 ,506 में रिपोर्ट दर्ज की और दो आरोपी भाइयों शादाब और आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। शादाब समाज कल्याण विभाग लखीमपुर में कार्यरत है। वहीं एसपी खीरी विजय ढुल के आदेश पर एसडीओ अनुराग शर्मा को कोतवाली सदर से एक गनर उपलब्ध कराया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज