हल्द्वानी: जब बैठक में विधायक संजीव आर्य ने सीएम से कहा- “पांच करोड़ खर्च करने पर भी बनी घटिया सड़क”…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एनएच 87 पर स्थित हल्द्वानी से नैनीताल रोड के बीच सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा। आयुक्त जल्द ही विशेषज्ञों की जांच कमेटी गठित करेंगे। रविवार को सर्किट हाउस में विकास …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एनएच 87 पर स्थित हल्द्वानी से नैनीताल रोड के बीच सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा। आयुक्त जल्द ही विशेषज्ञों की जांच कमेटी गठित करेंगे।

रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने हल्द्वानी-नैनीताल राजमार्ग पर बेलुवाखान से लेकर ज्योलिकोट तक डामरीकरण में अनियमितता का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि पांच करोड़ खर्च के बाद भी सड़क पर बेहद घटिया काम किया गया है। उन्होंने डामर जग-जगह से उखड़ रहा है। इस पर सीएम ने मौके पर ही निर्माण कार्य की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ईई को तलब कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए फटकार भी लगाई। इधर, मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग एनएच से लोनिवि को सौंपने की मांग की। कहा कि एनएच के हवाले इस सड़क पर विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं।

हर सड़क की होगी समीक्षा
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने पीएमजीएसवाई योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति भी जानी। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि अगले माह से वह खुद हर सड़क निर्माण की मॉनीटरिंग करेंगे। निर्माण में खामी और अनियमितता मिलने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार