चौखुटिया: चार साल पहले आपदा में बह गया था, पर अब तक केवल आश्वासन पर ही टिका है पुल
चौखुटिया, अमृत विचार। तहसील के खजुरानी ग्राम सभा के तोक मल्ला गजार में करीब चार साल पहले आपदा में बहे पुल का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। जिस कारण इस क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को एक स्थानीय नदी को जान जोखिम में रखकर पार कर इधर उधर आवागमन …
चौखुटिया, अमृत विचार। तहसील के खजुरानी ग्राम सभा के तोक मल्ला गजार में करीब चार साल पहले आपदा में बहे पुल का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। जिस कारण इस क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को एक स्थानीय नदी को जान जोखिम में रखकर पार कर इधर उधर आवागमन करना मजबूरी बन गई है। लेकिन लंबी मांग के बाद भी इस नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है।
करीब चार साल पहले आई आपदा में खजुरानी के तोक मल्ला गजार में बना पैदल पुल नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था और पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। तब से ग्रामीण प्रशासन से इस नदी पर पैदल पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या पर किसी ने गौर नहीं किया।
मजबूरी में अब इस क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के सैंकड़ों ग्रामीणों को इधर उधर आवागमन के लिए इस नदी को पार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत तब होती है। जब नदी बरसात के मौसम में उफान पर आ जाती है। ऐसी स्थिति में नदी पार के गांवों के लोगों का संपर्क अन्य गांवों से पूरी तरह कट जाता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विकास खंड और तहसील में होने वाली बैठकों में इस नदी पर पुल बनाने का मुद्दा उठाया गया। लेकिन ग्रामीणों को आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला। प्रशासन की इस अनदेखी पर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
