हल्द्वानी: नहीं की दूल्हे की फरमाइश पूरी, धरी रह गईं तैयारियां सारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा के लाइन नंबर 18 में अरशद अली की बेटी की शादी 26 जून को तय थी। परिवार ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। बारात आने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन शाम तक भी बारात नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि वर पक्ष ने दहेज में बाइक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वनभूलपुरा के लाइन नंबर 18 में अरशद अली की बेटी की शादी 26 जून को तय थी। परिवार ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं। बारात आने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन शाम तक भी बारात नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि वर पक्ष ने दहेज में बाइक न मिलने पर बारात रोक दी। शिकायत पर पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अरशद अली ने कहा है कि उसकी पुत्री आशिया का रिश्ता बिलासपुर निवासी आसिफ खां पुत्र रईस खां के साथ तय हुआ। 26 जून को विवाह की तारीख तय थी और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। लेकिन तय तारीख में बारात नहीं पहुंची। इससे लड़की पक्ष और घरातियों में मायूसी छा गई।

मालूमात करने पर पता चला कि वर पक्ष की ओर से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। लेकिन माली हालात का हवाला देते हुए लड़की पक्ष ने बाइक देने से इंकार कर दिया था। लड़की के पिता ने वर पक्ष पर दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज