Ind vs Eng Women Cricket: टैमी ब्यूमोंट का अर्धशतक, जीत के करीब इंग्लैंड
लंदन। भारतीय महिला टीम और वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट ड्रॉ पर खत्म …
लंदन। भारतीय महिला टीम और वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
भारत के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 26 ओवर में दो विकेट पर 176 रन का स्कोर बना लिया है। टैमी ब्यूमोंट अर्धशतक लगाकर अब भी बल्लेबाजी कर रही हैं। साइवर और ब्यूमोंट के बीच अब तक 53 रनों की साझेदारी बन चुकी है। ब्यूमोंट 65 और साइवर 36 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं।
