बरेली: सीवर लाइन की खुदाई के चलते पांच घंटे गुल रही बिजली
बरेली, अमृत विचार। सीवर लाइन की खोदाई के चलते जगतपुर उपकेन्द्र से जुड़े कई मोहल्लों में रविवार को पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को करीब पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किला उपकेंद्र …
बरेली, अमृत विचार। सीवर लाइन की खोदाई के चलते जगतपुर उपकेन्द्र से जुड़े कई मोहल्लों में रविवार को पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को करीब पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किला उपकेंद्र पर भी बिजली की लाइन में लोकल फाल्ट होने की वजह से बिजली आती जाती रही।
रविवार को बंदी की वजह से लोग घरों पर ही थे। मगर शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती के चलते लोगों का छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। सीवर लाइन की खोदाई के चलते जगतपुर उपकेन्द्र से जुड़े राजनगर, जोगी नवादा, नवादा शेखान समेत कई इलाकों में रविवार की दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली की सप्लाई ठप रही।
इसी तरह कुतुबखाना के चौपुला से लेकर गिहार बस्ती के बीच फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। किला उपकेन्द्र के सरायखाम में जम्फर खराब होने से बिजली गुल हो गई। बाकरगंज ,जसोली, कटघर मलूकपुर, बिहारीपुर समेत कई मोहल्लों मे सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे।
