आज का राशिफल | 28 जून, 2021
मेष जीवनसाथी को करियर में शानदार अवसर मिलेंगे। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके अनुकूल रहने वाली है। लक्ष्य को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वृष कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक सुलझाने का प्रयास करेंगे। इन्टरनेट का …
मेष
जीवनसाथी को करियर में शानदार अवसर मिलेंगे। परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके अनुकूल रहने वाली है। लक्ष्य को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
वृष
कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक सुलझाने का प्रयास करेंगे। इन्टरनेट का अधिकाधिक प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। पिता का मार्गदर्शन लेते रहें।
मिथुन
परिवार के लिये आपको विशेष समय निकालना चाहिये। शरीर में आलस्य और अकड़न हो सकती है। दोपहर के बाद आपकी परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। बच्चे पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे। जिद्दी व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
कर्क
सन्तान से शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। अधूरे कार्यों को आप निपटाने का प्रयास करेंगे। दोपहर के बाद आपके खर्च बढ़ सकते हैं। अति उत्साह और जोश से काम बिगड़ने की सम्भावना है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव हो सकता है।
सिंह
रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। आत्मप्रशंसा करने से आपको बचना चाहिये। व्यवसाय का ऑनलाइन विस्तार कर सकते हैं। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। किसी की भावनाओं को आहत न करें।
कन्या
बातचीत से आप कई मुद्दों को हल कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। दोपहर के बाद ऑफिस का माहौल बहुत ही शान्त रहेगा। व्यवसाय में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला
किसी बड़े अधिकारी की मदद से काम पूरा हो जायेगा। अत्यधिक मेहनत के बाद आपको लाभ मिलेगा। भविष्य के प्रति चिन्तित रहेंगे। अति उत्साह में आप अच्छे मौके खो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आयात-निर्यात से आपको लाभ मिलेगा।
वृिश्चक
आपको नया कुछ सीखने को मिलेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। जमीन-सम्पत्ति से जुड़े मामलों में परेशानी उत्पन्न होगी। ज्यादा तनाव लेने से काम प्रभावित होंगे। ऑफिस में आपको नयी जिम्मेदारियाँ मिल सकती है।
धनु
बॉस आपको कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। पर्यटन से जुड़े व्यापार में लाभ मिलेगा।
मकर
घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उत्पादन क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। ठंडे दिमाग से ही आपको निर्णय लेना चाहिये। थकान की वजह से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
कुंभ
परिवार जनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। दोपहर के बाद सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। ध्यान और मेडिटेशन में आप रुचि ले सकते हैं। बिजनेस पार्टनर्स के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे।
मीन
कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। दैनिक खर्चों में वृद्धि होगी। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
