मुरादाबाद: पाकबड़ा में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल
मुरादाबाद। जनपद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सोमवार की मजदूरों से भरी एक बस पलटने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की पिकअप से टक्कर होने के बाद वह पलटी। इसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया …
मुरादाबाद। जनपद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सोमवार की मजदूरों से भरी एक बस पलटने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की पिकअप से टक्कर होने के बाद वह पलटी। इसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिसमें चार की हालत गंभीर है। बस हिमाचल के बद्दी से बरेली के लिए रवाना हुई थी। अभी बस के चालक परिचालक और क्लीनर का पता नहीं चल पाया है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए घायलों को हर संभव राहत देने के आदेश दिए है।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक पिकअप को ट्रैफिक पुलिस ने बीच में अचानक रोक लिया, जिससे पीछे आ रही बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अचानक पिकअप से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में सुरेश (33), तेज प्रताप (20), सुरेश चंद्र (42) सहित एक अन्य की मौत हो गई। जबकि बस और पिकअप की चपेट में आने से ट्रैफिक विभाग के सिपाही ब्रजकिशोर की भी मौत हो गई। सिपाही ब्रजकिशोर गिरी 2012 बेंच के थे। उनकी 5 साल पहले शादी हुई थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस वाले मौके से भाग गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम शैलेंद्र सिंह, एसएसपी पवन कुमार घटना स्थल पहुंचे। एसएसपी पवन कुमार ने हाईवे पर सुबह 06:15 पर वाहन चेकिंग को संदिग्ध मानते हुए कहा कि पूरी घटना की ASP से जांच कराकर रिपोर्ट मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
वही एसपी सिटी व अन्य ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना जबर्दस्त हुआ कि शव बुरी तरह कुचल गए। मौके पर आनन फानन राहत कार्य जारी है। बताया जाता है कि बस हिमाचल प्रदेश से मजदूरों को पीलीभीत ले जा रही थी। घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
