हल्द्वानी: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में व्यापारियों ने मनाया काला दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने पेट्रोल-डीजल बढ़ते दामों के विरोध में काला दिवस मनाया। सोमवार को व्यापारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर में तेलों के दाम कम करने की मांग पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रर्दशन किया। इसमें व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का 6 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने पेट्रोल-डीजल बढ़ते दामों के विरोध में काला दिवस मनाया। सोमवार को व्यापारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर में तेलों के दाम कम करने की मांग पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रर्दशन किया। इसमें व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का 6 माह का टैक्स माफ करने, तेलों के दामों को कम करने, गाडियों की आयु सीमा बढ़ाने और पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई।

अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के वजह से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब होते जा रही है, लेकिन सरकार व्यापारियों को राहत देने के बजाय लगातार तेलों के दाम बढ़ा रही है। इससे व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह, राजकुमार केसरवानी, अतुल गुप्ता, हरजीत चड्डा, दीपक सक्सेना, इंद्रजीत सिंह, नवीन चंद्र उप्रेती, संजय पाठक, आन्नद सिंह बर्गली, दयाकिशन शर्मा, तुषार नेगी, नवीन मेलकानी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार