हल्द्वानी: शहर में 3.70 करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी पेयजल व्यवस्थाएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में पेयजल व सीवर लाइनों की समस्याओं पर ब्रेक लगाने के लिए जल संस्थान द्वारा रुपरेखा तैयार कर ली गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही शहर के वार्डोँ में निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम द्वारा प्रस्तावित इन कार्यों को जल निगम द्वारा कराया जाना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में पेयजल व सीवर लाइनों की समस्याओं पर ब्रेक लगाने के लिए जल संस्थान द्वारा रुपरेखा तैयार कर ली गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही शहर के वार्डोँ में निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम द्वारा प्रस्तावित इन कार्यों को जल निगम द्वारा कराया जाना है।
बीते दिनों आयोजित बोर्ड बैठक में इन कार्यों को कराने की स्वीकृती मिल गई है। तीन करोड़ 70 लाख की लागत से यह कार्य कराए जाने है। जल संस्थान द्वारा तैयार रुपरेखा के मुताबिक दमुआढुंगा, पनियाली, बागजाला, गौलापार, देवलातल्ला, तल्ली हल्द्वानी आदि सहित सभी वार्डों में इन समस्याओं को दुरुस्त व पुर्ननिर्माण कराया जाएगा।
अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर क्षेत्रों में पाइपलाइन की दिक्कतें हैं जो आए दिन पुरानी होने के कारण डैमेज हो जाती है। साथ ही सीवरेज का कार्य भी होना है। निर्माण कार्यों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया की उक्त निर्माण कार्य दो चरणों में कराया जाना है। पहले चरण में 28 लाख व दूसरे के लिए 27 लाख का कार्य होना है। शेष धनराशि से वार्डों में नलकूप, पाइपलाइनों के बिछाए जाने का कार्य किया जाना है।
