बरेली: गैंगस्टर ने महिलाओं का जीना किया दुश्वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गैंगस्टर और उसके भाई ने मोहल्ले की महिलाओं और लड़कियों का जीना दुश्वार कर दिया है। दोनों पूरे मोहल्ले की लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करते हैं। विरोध करने पर वह उन्हें उठा ले जाने की धमकी देते हैं और मारपीट भी करते है। पीड़ित महिलाओं ने …

बरेली, अमृत विचार। गैंगस्टर और उसके भाई ने मोहल्ले की महिलाओं और लड़कियों का जीना दुश्वार कर दिया है। दोनों पूरे मोहल्ले की लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करते हैं। विरोध करने पर वह उन्हें उठा ले जाने की धमकी देते हैं और मारपीट भी करते है। पीड़ित महिलाओं ने कई बार पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कोतवाली के गली जोगियान निवासी युवती ने बताया कि वह रविवार की शाम बहन के साथ पार्टी में जा रही थी। इसी बीच मोहल्ले का गैंगस्टर और उसका साथी उसे रास्ते में मिल गया और छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उसकी चेन लूट ली। पीड़िता ने यूपी 112 पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।

सोमवार को मोहल्ले की 20 से अधिक महिलाएं और लड़कियां एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। उन्होंने गैंगस्टर सोनू पर आरोप लगाते हुए उसका आपराधिक इतिहास भी पुलिस को सौंपा। आरोपी के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने महिलाओं को आश्वासन दिया है जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार