बरेली: अल्पसंख्यकों को शिक्षा व स्वरोजगार के लिए मिलेगा लोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से लाकडाउन में बेरोजगार हुए अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन) युवाओं को शिक्षा व स्वरोजगार के लिए सरकार 20 लाख रुपये तक का कर्ज देगी। उप्र अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से यह ऋण राशि उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदनों में पात्र वहीं …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की वजह से लाकडाउन में बेरोजगार हुए अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन) युवाओं को शिक्षा व स्वरोजगार के लिए सरकार 20 लाख रुपये तक का कर्ज देगी। उप्र अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से यह ऋण राशि उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदनों में पात्र वहीं माने जाएंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार रुपये से अधिक न हो, उन्हें तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लोन मिलेगा।

जिला अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अधिकारी योगेश पांडेयने बताया अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए टर्मलोन ऋण योजना लागू की है। युवा एग्रीकल्चर एवं अलाइड टेक्निकल ट्रेड, स्मॉल बिजनेस, आर्टिजन और ट्रांसपोर्ट एंड सर्विस सेक्टर में स्वरोजगार के लिए कर्ज ले सकते हैं। आठ लाख से कम आय वाले परिवार के छात्रों को आठ फीसदी व छात्राओं को पांच प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर अधिकतम 20 लाख रुपये ऋण दिया जाएगा।

वहीं शैक्षिक ऋण प्रति वर्ष चार लाख की दर से अधिकतम पांच साल के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण वापसी छह माह बाद या नौकरी लगने पर, जो पहले हो से पांच साल में 60 मासिक समान किश्तों में की जाएगी। इसके लिए छात्र या छात्रा को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार शीडेड, बैंक खाता संख्या भी देनी होगी। वहीं, इस योजना में महिला व दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित समाचार