टोक्यो ओलंपिक में खेलेगी विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी
सिडनी। विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की 11 सदस्यीय टेनिस टीम की अगुवाई करने के लिये तैयार है। विंबलडन में बार्टी के कार्ला सुआरेज नवारो के खिलाफ पहले दौर के मैच से कुछ घंटों पहले मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के लिये ऑस्ट्रेलियाई टेनिस टीम घोषित की गई, जिसमें बार्टी भी …
सिडनी। विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की 11 सदस्यीय टेनिस टीम की अगुवाई करने के लिये तैयार है। विंबलडन में बार्टी के कार्ला सुआरेज नवारो के खिलाफ पहले दौर के मैच से कुछ घंटों पहले मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के लिये ऑस्ट्रेलियाई टेनिस टीम घोषित की गई, जिसमें बार्टी भी शामिल है।
पूर्व यूएस ओपन चैंपियन सामंता स्टोसुर एकल और युगल में खेलने के लिये चुनी गयी है। यह उनका पांचवां ओलंपिक होगा। पुरुष वर्ग में निक किर्गियोस, अलेक्स डि मिनौर और जॉन मिलमैन को भी चुना गया है।
बार्टी ने बयान में कहा, ”पहली बार ओलंपिक टीम में जगह बनाना विशेषकर एक आस्ट्रेलियाई के रूप में। हमारा ओलंपिक में समृद्ध इतिहास रहा है और मैंने हमेशा ओलंपिक में खेलने का सपना देखा और मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ”
