टोक्यो ओलिंपिक के लिए मैरी कॉम ने कस ली है कमर, इटली देश में जाकर करेंगी तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारत से टोक्यो की यात्रा पर जाने वालों पर लगाये गये अतिरिक्त प्रतिबंधों को देखते हुए छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय मुक्केबाजी टीम के साथ इटली में अभ्यास करने का निर्णय किया है। मेरीकोम एक या दो दिन …

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारत से टोक्यो की यात्रा पर जाने वालों पर लगाये गये अतिरिक्त प्रतिबंधों को देखते हुए छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय मुक्केबाजी टीम के साथ इटली में अभ्यास करने का निर्णय किया है।

मेरीकोम एक या दो दिन में असीसी के लिये रवाना हो जाएगी जहां ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले आठ अन्य मुक्केबाज अभ्यास कर रहे हैं। ये सभी वहीं से टोक्यो के लिये रवाना होंगे। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम अभी तक पुणे के सेना खेल संस्थान में अभ्यास कर रही थी।

Mary Kom - Biography, Career, Awards and Net Worth - Highlightindia

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। मैरी कॉम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”मैंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है। मैं दिल्ली वापस लौटकर कल या परसों तक इटली के लिये रवाना हो जाऊंगी। भारत से यात्रा करने वालों पर पृथकवास के कड़े नियम लागू होंगे। मैं इनसे बचना चाहती हूं।

Mary Kom recalls incredible journey from 'no skills' to master strategist

” उन्होंने कहा, ”लंबे समय से इतनी कड़ी मेहनत करने के बाद जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कड़े पृथकवास से लय टूट सकती है। ” मैरी कॉम के साथ उनके निजी कोच छोटे लाल यादव और फिजियो भी जाएंगे।

Mary Kom Has No Plans for Retirement, Wants to Continue till 2020

जापान सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों से टोक्यो रवाना होने से एक सप्ताह पहले से प्रतिदिन कोविड-19 का परीक्षण करने और आगमन के बाद तीन दिन तक किसी अन्य देश के नागरिक से संपर्क नहीं करने के लिये कहा है। भारत के अलावा 10 अन्य देशों के लिये ऐसे कड़े नियम बनाये गये हैं लेकिन यह नियम उन खिलाड़ियों और अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जो इटली जैसे किसी अन्य देश से सीधे टोक्यो पहुंचेंगे।

संबंधित समाचार