पीलीभीत: डीसीएम ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गजरौला (पीलीभीत)। मंगलवार की सुबह कुटिया रते निवासी विनय कुमार (13), उमाशंकर (15) और ग्राम बिठौरा निवासी अरुण कुमार (15) तीनों मॉर्निंग वॉक के लिए पीलीभीत नेशनल हाईवे पर गए थे। कुठिया रते मोड़ के नजदीक पूरनपुर की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम ने पीछे से तीनों बच्चों को रौंद …

अमृत विचार, गजरौला (पीलीभीत)। मंगलवार की सुबह कुटिया रते निवासी विनय कुमार (13), उमाशंकर (15) और ग्राम बिठौरा निवासी अरुण कुमार (15) तीनों मॉर्निंग वॉक के लिए पीलीभीत नेशनल हाईवे पर गए थे।

कुठिया रते मोड़ के नजदीक पूरनपुर की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम ने पीछे से तीनों बच्चों को रौंद दिया, जिसमें उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। विनय कुमार, अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची ने 108 एंबुलेंस से तीनों को जिला मुख्यालय भिजवाया।

गजरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मॉर्निंग वॉक को निकले तीन बच्चों को डीसीएम ने पीछे से रौद दिया और चालक फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। तीनों को घायलों को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भिजवाया है।

संबंधित समाचार