हल्द्वानी: 1 जुलाई से कुमाऊं में बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक जुलाई से प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। इससे कुमाऊं के अधिकाश जिलों में हल्की से मध्यम भारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक स‍े पांच जुलाई तक पर्वतीय इलाकों में कोहरे के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक जुलाई से प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। इससे कुमाऊं के अधिकाश जिलों में हल्की से मध्यम भारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक स‍े पांच जुलाई तक पर्वतीय इलाकों में कोहरे के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में दो और तीन जुलाई को गर्जना के साथ तेज बारिश की बौछारें हो सकती है।

मंगलवार को मैदानी इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं पर्वतीय इलाकों में सुबह से कोहरा छाया रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले के मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें हो सकती है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री और नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार