लखीमपुर खीरी: तेजाब से झुलसे युवक की लखनऊ के अस्पताल में मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। भतीजों द्वारा चार दिन पहले तेजाब और पेट्रोल डालकर चाचा और उसके दोस्त को जिंदा जलाने की कोशिश हुई थी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। सोमवार की रात झुलसे चाचा के दोस्त ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। भतीजों द्वारा चार दिन पहले तेजाब और पेट्रोल डालकर चाचा और उसके दोस्त को जिंदा जलाने की कोशिश हुई थी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। सोमवार की रात झुलसे चाचा के दोस्त ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी अजय सिंह और उनके दोस्त अंकित उर्फ रोशन सिंह चार दिन पहले घर में बैठे थे तभी अजय सिंह के भतीजे सुनील सिंह, ओम सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में आए और अचानक दोनों पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर दोनों को जिंदा जलाने की कोशिश की। दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल से दोनों को लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने अजय सिंह की तहरीर पर भतीजों सुनील सिंह, ओम सिंह व दो साथियों रितेश और अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
सोमवार की रात लखनऊ के अस्पताल में अंकित उर्फ रोशन सिंह ने दम तोड़ दिया। अजय सिंह की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेस कुमार ने बताया कि जिंदा जलाने की कोशिश के दर्ज मामले में सुसंगत धाराएं बढ़ाई जा रहीं हैं। पुलिस पहले ही दो आरोपियों ओम सिंह और अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सुनील सिंह और रितेश की तलाश में संभावित स्थानों पर छापे मारे गए। जल्द ही दोनों पुलिस गिरफ्त में होंगे।
