हल्द्वानी: नगर निगम ने दुकानदारों को दो माह के किराए में दी छूट
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अंर्तगत दुकानदारों को किराया जमा करने के लिए दो माह की छूट दी गई है। निगम द्वारा प्रतिवर्ष जून के अंतिम सप्ताह तक किराया जमा कराया जाता था। इस बार यह तिथि बढ़ा कर 30 अगस्त तक कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण काल में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के अंर्तगत दुकानदारों को किराया जमा करने के लिए दो माह की छूट दी गई है। निगम द्वारा प्रतिवर्ष जून के अंतिम सप्ताह तक किराया जमा कराया जाता था। इस बार यह तिथि बढ़ा कर 30 अगस्त तक कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण काल में व्यापारियों को हुए नुकसान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा नियमानुसार प्रति पांच वर्ष में होने वाली किराया वृद्धि में भी 10 फीसद की छूट दी गई है। निगम के तहत कुल 1183 दुकानों का किराया जमा कराया जाता है। जिससे लगभग सवा करोड़ रुपए की प्रतिवर्ष आमदनी विभाग को होती है।
सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि किराए अगस्त माह के तक किराया जमा न करने पर 10 रुपए प्रति दिन के हिसाब से पैनल्टी की वसूली की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों ने पिछले दिनों बोर्ड बैठक के जरिए मांग उठाई थी और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
